कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र से सामने आई है एक ऐसी खौफनाक वारदात, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है।
तंत्र-मंत्र के नाम पर 5 लाख को 2 करोड़ 50 लाख करने का लालच…
और इसी लालच में तीन निर्दोष लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई।
लेकिन आखिरकार पुलिस ने इस तिहरे हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा कर दिया है।
मामला उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम कुदरी स्थित एक फार्म हाउस का है।
जहाँ दिनांक 11 दिसंबर 2025 को तीन लोगों की संदिग्ध मौत की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष जांच टीम गठित की गई और गहन जांच शुरू हुई।
जांच में जो सच्चाई सामने आई, वो रोंगटे खड़े कर देने वाली है।
मुख्य आरोपी तांत्रिक आशीष दास ने तंत्र-मंत्र के जरिए रुपये दोगुने-चौगुने नहीं, बल्कि पचास गुना करने का झांसा दिया।
इसी लालच में मृतक नितेश रात्रे, असरफ मेमन और सुरेश साहू को फार्म हाउस बुलाया गया।
10 दिसंबर की रात तांत्रिक आशीष दास अपने साथ नायलॉन रस्सी, नींबू, नारियल और तंत्र-मंत्र का सामान लेकर पहुँचा।
तंत्र क्रिया के बहाने एक-एक कर तीनों को कमरे में बुलाया गया…
और बाहर खड़े सह-आरोपियों ने रस्सी खींचकर तीनों का गला घोंट दिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हुआ कि तीनों की मौत
नायलॉन रस्सी से गला घोंटने के कारण दम घुटने से हुई
और मौत की प्रकृति थी — हत्या।
पुलिस ने इस मामले में कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के कब्जे से नायलॉन रस्सी, तंत्र-मंत्र सामग्री, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल, स्कूटी, इनोवा कार
और 5 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास के नाम पर की गई यह तिहरी हत्या
न सिर्फ एक जघन्य अपराध है, बल्कि समाज के लिए भी एक बड़ा सबक है।
फिलहाल सभी आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिए गए हैं
और पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।






