भटगांव ,,,,बिलाईगढ़ ब्लाक में आज नवोदय विद्यालय की परीक्षा शांतिपूर्ण तरिके से संपन्न हुआ। जिसमें बिलाईगढ़ ब्लाक में कुल चार सेंटर बनाया गया है जिसमें सेजेस पवनी में कुल 312 परीक्षार्थी रहे जिसमें 259 बच्चे उपस्थित रहे और 43 बच्चे अनुपस्थित रहे, इसी प्रकार सेजेस बिलाईगढ़ में 312 परीक्षार्थी रहे और 253 उपस्थित रहे और 59 अनुपस्थित रहे, सेजेस भटगांव में कुल 312 परीक्षार्थी रहे और 249 उपस्थित एवं 63 अनुपस्थित रहे, जहां शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरसीवा में 282 परीक्षार्थी रहे जिसमें 221 उपस्थित और 61 अनुपस्थित रहे। जहां चारों सेंटरों में कुल बच्चों की संख्या 1218 है। जहां उपस्थित बच्चों की संख्या 992 व अनुपस्थित 226 बच्चे रहे। नवोदय विद्यालय प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हुआ। वहीं नवोदय विद्यालय परीक्षा के परिवेक्षक बी.के. साहू ने बताया कि जवाहर लाल नेहरू नवोदय विद्यालय प्रतियोगिता परीक्षा शांति ढंक से संचालित हुआ और यहां के केन्द्राअध्यक्ष द्वारा अच्छा व्यवस्था किया गया है। और 13 कमरों में बच्चों की बैठने की व्यवस्था की गई है, जिसमें 1218 विद्यार्थियों ने पूरे ब्लाक में भाग लिया है जिसमे 226 विद्यार्थी पूरे ब्लाक मे अनुपस्थित है। और पूरे ब्लाक में चार स्थानों में परीक्षा केंद्र बनाया गया है।






